BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिला ने ड्राइवर को दिया विस्फोटक भरा बैग, पुलिस ने किया मंसूबों को नाकाम

by bnnbharat.com
October 2, 2019
in समाचार
महिला ने ड्राइवर को दिया विस्फोटक भरा बैग, पुलिस ने किया मंसूबों को नाकाम

Woman gave explosive bag to driver, police thwarted plans

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: प्राइवेट बस में कठुआ जिले के बिलावर से विस्फोटक मात्र 50 रुपये में जम्मू पहुंच गया. बस के ड्राइवर को बैग रखने के लिए दंपती ने 50 रुपये दिए थे. बैग देने वाले दंपती ने ड्राइवर से डोगरी में बातचीत की. महिला ने कंबल लपेट रखा था और व्यक्ति ने पैजामा कुर्ता पहना हुआ था. महिला ने बस के चालक को पचास रुपये दिए और कहा कि यह बैग रख लो. बाड़ी ब्राह्मणा में उनके बच्चे आएंगे और बैग ले जाएंगे.

ड्राइवर ने बैग कंडक्टर को देने को कहा. कंडक्टर ने बैग को पिछली डिक्की में रख दिया. जब बस बाड़ी ब्राह्मणा में आ रुकी तो वहां बैग लेने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा. दस मिनट तक बस रुकने के बाद वहां से चल पड़ी. इससे पहले बस में सांबा से टीए बटालियन के जवान बैठ चुके थे. जो इस बात की निगरानी कर रहे थे कि इस बैग को लेने कौन आता है, लेकिन कोई नहीं आया. एक-एक कर बस के सभी यात्री जम्मू पहुंचने से पहले ही उतर गए. जब बस शहर के केसी मोड़ के पास पहुंची तो उस वक्त बस में एक ही यात्री था, तब तक बस में सवार जवानों ने पुलिस को भी सूचित कर दिया था. पुलिस और सेना की टीम ने बस से बैग को बरामद किया और चालक एवं सह चालक सहित एक अन्य यात्री को लेकर एसओजी कार्यालय ले जाया गया.

चालक को दिया था बैग

बतो दें कि पुलिस और सेना की टीम बस के चालक और सह चालक को लेकर ठीक उसी जगह पर पहुंची. जहां से महिला और व्यक्ति ने बस के चालक को बैग दिया था. बस के चालक की मदद से दोनों के स्केच तैयार किए गए. स्केच कठुआ जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में भेज दिया गया है. सभी पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में दोनों की तलाश करने में लगाया गया है.

किया मंसूबों को नाकाम

बस स्टैंड के पास से बरामद विस्फोटक शहर में तबाही मचा सकता था. सूत्रों की मानें तो इस विस्फोटक के कठुआ से जम्मू पहुंचने पर धमाके में इस्तेमाल किया जाना था. इसके हैंडलर शहर में बड़े खून खराबे की कोशिश में थे, लेकिन इससे पहले उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया गया. जम्मू सांबा कठुआ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता का कहना है कि बरामद किया गया विस्फोटक संदिग्ध विस्फोटक है. जिसको जांच के लिए एफएसएल के पास भेजा दिया गया है. अब यह हकीकत में क्या है और कितना प्रभावशाली है, यह रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब सिर्फ 25 सेकेंड तक बजेगी कॉल आने पर मोबाइल की घंटी

Next Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

Next Post
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d