जमशेदपुरः रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है. इसी क्रम में गुरुवार को महिला कांग्रेस नेत्री उषा यादव के नेतृत्व में सोनारी नर्स क्वार्टर के पास गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के खिलाफ मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया.
इस दौरान महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष उषा यादव ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार लगातार गैस की दाम बढ़ाए जा रही है. गैस का दाम बढ़ने से महिलाएं काफी चिंतित है. अगर आम आदमी का किचन सुरक्षित नहीं रहेगा तो वैसे सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है.
इस दौरान बबन शुक्ला, बेबी सिंह, ज्योति, रेखा रानी, कबिता, सुनैना देवी, मोनिका गुड्डी, भारती सोनी, विनोद रजक, प्रवीर, कैलाश ठाकुर, संजय सिंह, भरत गढ़वाल, रूबी, सोनी सहित अन्य उपस्थित थे.

