रांची: 13 से 20 जनवरी तक असम के गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के हॉकी प्रतियोगिता में आज झारखंड उम्र सीमा अंडर 17आयु वर्ग में महिला टीम ने आज अपने दूसरे मैच में हॉकी ओड़िशा को 6-1 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित की.
वहीं पुरूष टीम का मैच हॉकी दिल्ली से 1-1 पर रहा. झारखंड महिला टीम की ओर से दीपिका सोरेंग ने 1 के बाद 1 गोल करने के साथ हैट्रिक करते हुए कुल 04 गोल की.
वहीं संजना होरो और महिमा टेटे ने 1-1गोल की. पुरूष टीम की ओर से 1 मात्र गोल असीम तिर्की ने किया. कल अंडर 17 महिला का हॉकी उत्तर प्रदेश के साथ तथा पुरूषों का हॉकी पंजाब के साथ है एवं अंडर 21 महिला का मेजबान हॉकी असम के साथ है.