BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा शासनकाल में संवैधानिक संस्थाओं को ठेस पहुंचाने का काम हुआ: कांग्रेस

by bnnbharat.com
February 14, 2020
in Uncategorized
भाजपा शासनकाल में संवैधानिक संस्थाओं को ठेस पहुंचाने का काम हुआ: कांग्रेस

भाजपा शासनकाल में संवैधानिक संस्थाओं को ठेस पहुंचाने का काम हुआ: कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. एम. तौसीफ ने राज्य की पिछली बीजेपी सरकार पर धारदार आरोप लगाया है. जिस तरह से राज्य के खजाने का दुरुपयोग कर खजाना को खाली कर दिया है उसी तरह से संवैधानिक संस्थाओं को भी बर्बाद एवं  तहस-नहस कर दिया है, जिसका जीता जागता उदाहरण झारखंड लोक सेवा आयोग है.

डाॅ. तौसीफ ने कहा कि जब से झारखंड राज्य का स्थापना हुआ है तकरीबन 19 सालों में अधिक समय तक झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है. बीजेपी ने अपने शासनकाल में झारखंड लोक सेवा आयोग को अपनी पार्टी का हिस्सा मान लिया था और उस संस्था के अधिकारियों को अपने पार्टी का सदस्य 19 सालों में बीजेपी ने झारखंड लोक सेवा आयोग में अपने एजेंडे के मुताबिक काम किया है. संस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के बजाए उसे तबाह बर्बाद कर दिया है. जिस संस्था के हाथों में झारखंड के छात्र का भविष्य हो छात्र अपनी प्रतिभा से झारखंड की सूरत को सवारना चाहते हो उस संस्था ने भ्रष्ट होने जैसी पहचान छोड़ी है.

डॉ. तौसीफ ने कहा है कि जेपीएससी के लिए बहुत ही शर्म की बात है की जिन विभागों में सैकड़ों की तादाद में छात्र हायर एजुकेशन ले रहे हो उस विभाग में आज तक असिस्टेंट प्रोफेसर इस इंतजार में  बैठे हैं कि शायद अब जेपीएससी के द्वारा उन के इंटरव्यू की बारी आएगी और एसोसिएट प्रोफेसर बन जाएंगे. भारतीय जनता पार्टी  और उनके  केंद्र सरकार के एच.आर.डी मिनिस्टर हायर एजुकेशन को प्रमोट करने की बात करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है. भाषण देना और लच्छेदार भाषणों से लोगों को सहानुभूति दिखाना अगर सीखना है तो भारतीय जनता पार्टी के जुमलेबाज नेताओं से सीखें.

उन्होंने कहा है कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जेपीएससी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया अगर यह प्रोफेसर असिस्टेंट प्रोफेसर ही रहकर रिटायर हो जाएंगे तो इसका जिम्मेदार जेपीएससी के तत्कालीन अधिकारी होंगे.

डॉ. तौसीफ ने कहा है जेपीएससी को चाहिए कि जितना जल्द हो सके बचे हुए यूनिवर्सिटी के विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर का साक्षात्कार करें. इस राज्य सरकार का संकल्प है सभी वर्ग के लोगों को छात्र- छात्राओं, प्रोफेसर एवं आम जनता को न्याय देना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री ने 25 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्या, समाधान का दिया निर्देश

Next Post

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यटन विभाग के कैलेंडर 2020 का विमोचन किया

Next Post
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यटन विभाग के कैलेंडर 2020 का विमोचन किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यटन विभाग के कैलेंडर 2020 का विमोचन किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d