BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रमिकों को उनके हुनर के अनुसार मिले रोजगार : जिलाधिकारी

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

बेतिया पश्चिमी चम्पारण : बेतिया जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने कहा है कि जिले के सभी अनस्किल्ड, स्किल्ड, हाइ स्किल्ड श्रमिकों का एक साल का लेबर बजट दो दिनों में तैयार करें, ताकि जिले में वापस आए श्रमिकों को उनके हुनर के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जा सके. जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे. जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2020 में संभावित बाढ़ से निपटने के लिये जिला प्रशासन द्वारा कराये जा रहे विभिन्न सुरक्षात्मक कार्यों में वापस आए श्रमिकों को उनके हुनर के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाय. उन्होंने कहा कि जिले में पहुंचे सभी श्रमिकों को स्किल्ड, अनस्किल्ड व हाईली स्किल्ड श्रेणी में बांटते हुये उनके हुनर के अनुसार हर हाल में रोजगार उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले में वापस आए श्रमिकों को उनके हुनर के अनुसार जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिये कृतसंकलिप्त है. इस क्रम में अन्य राज्यों से वापस आए सैकड़ों व्यक्तियों को इसी जिले में रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है. शेष अन्य व्यक्तियों के लिए भी युद्धस्तर पर कार्य योजना बनाई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके. जिलाधिकारी ने विभिन्न बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं से कहा है कि बाढ़ से बचाव के लिये किये जा रहे सभी कार्यों में इन वापस आए श्रमिकों को रोजगार उपलबध कराया जाए. उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. ऐसे में सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी व तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. इस अवसर पर सहायक समाहर्त्ता कुमार अनुराग, अपर समाहर्त्ता नंदकिशोर साह, उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह सहित विभिन्न बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डालसा के पारा लीगल वालंटियर ने क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया, योजनाओं की जानकारी दी

Next Post

कोकर भाभानगर में कोरोना मरीज की पुष्टि

Next Post
कोकर भाभानगर में कोरोना मरीज की पुष्टि

कोकर भाभानगर में कोरोना मरीज की पुष्टि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d