निरज कुमार
रांची: झारखण्ड कांग्रेस के द्वारा रांची में सोशल मीडिया पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने मौजूदा वक्त में सोशल मीडिया के महत्व के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया.
उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक, यूट्यूब जैसे माध्यमों का सही से उपयोग होना जरूरी है. इस चुनाव में सोशल मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है. इसलिए सोशल मीडिया का सही उपयोग जरूर करें.
रोहन गुप्ता ने तत्कालीन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार से भाजपा अहंकार कर रही है वह लंबे समय तक नहीं चलने वाला है. हमें अहंकार नहीं करना है, हमें चुनाव के परिणामों का इंतज़ार करना है. जनता ने हम पर विश्वास जताया है इसलिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी सरकार है. साथ ही साथ हमने अभी हुए हरियाणा और महाराष्ट्र में बेहतर प्रदर्शन किया है. लोगों ने हम पर विश्वास जताया है.
रोहन ने कहा कि रघुवर दास भ्रष्टाचार में संलिप्त है. उन्होंने इस चुनाव में ऐसे लोगों को टिकट दिया है जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार में संलिप्त है.
इस कार्यशाला में आए पाकुड़ के विधायक आलमगीर आलम ने सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करने को कहा है. उन्होंने इस कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं को कहा कि वह अपने क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए हर संभव कोशिश करें.

