BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ के पार

by bnnbharat.com
September 19, 2020
in समाचार
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन: दुनियाभर के 213 देशों में फैले कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है. करीब नौ महीने बीत जाने के बाद भी कोरोना संक्रमण के नए मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे. हर दिन दुनियाभर में ढ़ाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं और पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है.

सबसे खराब हालात भारत के हैं. जहां हर दिन 90 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. पूरी दुनिया में अब तक तीन करोड़ 6 लाख 97 हजार 734 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इनमें से नौ लाख 56 हजार 446 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं अब तक दो करोड़ 23 लाख 39 हजार 889 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. हालांकि पूरी दुनिया में अभी भी 74 लाख एक हजार 399 लोग कोरोना का दंश झेल रहे हैं. बीते चौबीस घंटों के दौरान दुनियाभर में तीन लाख 26 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और 6100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 69 लाख 25 हजार 941 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जिनमें से दो लाख तीन हजार 171 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि यहां अब तक इलाज के बाद 41 लाख 91 हजार 894 लोग ठीक भी हो चुके हैं. लेकिन अभी भी 25 लाख 30 हजार 876 लोग कोरोना का दंश झेल रहे हैं.

24 घंटों के दौरान यहां 51,345 नए मामले सामने आए हैं और 958 लोगों की मौत हुई है. अमेरिका (America) के बाद भारत में कोरोना ने सबसे अधिक तांडव मचाया है. यहां अब तक 53 लाख आठ हजार 14 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जिनमें से 85 हजार 625 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं 42 लाख 8 हजार 431 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. हालांकि भारत में अभी भी 10 लाख 13 हजार 958 लोग कोरोना से पीड़ित बने हुए हैं. बीते चौबीस घंटों के दौरान यहां करीब 95 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1,221 लोगों की मौत हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 93 हजार से अधिक नए मामले

Next Post

कितनी चीनी कंपनियों ने PM Cares Fund को पैसे दान किए, जवाब दे सरकार: अधीर रंजन

Next Post
प्रश्नकाल को हटाना लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश: अधीर रंजन

कितनी चीनी कंपनियों ने PM Cares Fund को पैसे दान किए, जवाब दे सरकार: अधीर रंजन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d