BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अन्याय के खिलाफ विश्व हुआ एकजुट …बीएल संतोष

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अन्याय के खिलाफ विश्व हुआ एकजुट …बीएल संतोष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अन्याय के खिलाफ विश्व हुआ एकजुट ...बीएल संतोष

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने आज भाजपा झारखण्ड के नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी की ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अन्याय के खिलाफ विश्व एकजुट  हुआ है.

बैठक को संबोधित करते हुए बीएल संतोष ने कहा की झारखण्ड मे सेवा और सम्पर्क अभियान के साथ राज्य सरकार की गलत नीतियों को भी उजागर करने की जिम्मेवारी है.
पार्टी के लिय सेवा नारा नही बल्कि संकल्प है, स्वभाव है.आज देश की 130 करोड आवादी मे अगर 8लाख लोगों तक ही संक्रमण पहुचा जिसमे 4लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके इसमे पार्टी कार्यकर्ताओं की सेवा की बडी भूमिका है. मुंबई के धरावी जैसे बडे बस्ती को संक्रमण से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से बचाया है। कार्यकर्ता मृतको का अन्तिम संस्कार भी कर रहे.
उन्होने कहा की सेवा सम्पर्क के साथ हमे आत्म निर्भर भारत अभियान को जन जन तक पहुचाना है.

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा की हमे संगठन की मजबूती कलिय विचारधारा को भी बूथों तक पहुचाना है.
उन्होने कहा की राज्य सरकार की नाकामियों को जनता समझ चुकी है।6माह मे ही हेमंत सरकार इतनी भ्रष्ट हो जायेगी इसकी उम्मिद नही थी।यह जन विरोधी,आदिवासी विरोधी,विकास विरोधी सरकार है जिसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर हमे जनता के बीच जाना है.

प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने स्वागत भाषण करते हुए कहा की पार्टी का पद शोभा की मुकुट नही बल्कि जिम्मेवारी और दायित्व का बोध है.
हमे दोहरी जिम्मेवारीयों का निर्वाहन करना है।केंद्र की उपलब्धियों के साथ हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर करने मे कोई कसर नही छोडनी है.
उन्होने केंद्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश टीम का स्वागत किया.

नेता विधायाक द्ल बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार परिवार और पैसे कलिय काम कर रही है। अपराधी बेलगाम हो गये,हत्या लूट, बलात्कार की घटनाएं बढी है। अधिकारी थाना पुलिस फोन नही उठाते क्योंकि ट्रांसफर पोस्टिंग मे पैसे का बडा खेल चल रहा.
यह सरकार बालू,पत्थर माफिया से मिली है,राज्य का खजाना ये नही भरना चाह्ती।
कई ज़िलों मे खनिजों से प्राप्त पैसे अकाउंट मे पडे है खजाना खाली एक बहाना है।

पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा की भाजपा के लिय सत्ता सेवा का मध्यम है।हमारा लक्ष्य भारत को विश्व्गरु बनाना है।उन्होने कहा यह सरकार आदिवासी विरोधी है।आदिवासी मुख्यमंत्री के रह्ते शहीद के वंसज की हत्या होती है।कहा की राज्य मे गो हत्या धर्मांतरण बढा है।
उन्होने कहा की यह सरकार बिचौलिए से घिरी है।महिला किसानो की कल्याणकारी योजनायें बन्द की गई ।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री के आत्म निर्भर भारत अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा की नरेंद्र मोदी जी ने चुनौती को भी अवसर मे बदला है।आत्म निर्भर भारत का अभियान लोकल कलिय वोकल के संकल्प को पुरा करने से आगे बढ़ेगा।
हेमंत सरकार को दिशा विहीन सरकार बताते हुए कहा की यह सरकार केंद्र द्वारा वनोपज को बढावा देने कलिय भेजे पैसे को भी खर्च करने मे नाकाम साबित हुई है।
संगठन महामंत्री धर्मपाल जी ने पार्टी के आगामी संगठनात्मक और आन्दोल्नत्मक कार्यक्रमो की विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टी प्स्दधीकरियों से कार्यक्रम को व्यापक सर्व स्पर्शी बनाने का आह्वान किया।

महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कोरोना काल मे पार्टी द्वारा चलाये गये सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण रखा। शोक प्रस्ताव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवर ने रखते हुए दिवंगत कार्यकर्ताओं शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता मे संपन्न बैठक मे नेता राष्ट्रीय महामंत्री संगठन श्री बीएल संतोष,सह संगठ्न महामंत्री श्री सौदा न सिंह,राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह,नेता विधायक दल श्री बाबू लाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,कोर कमिटी सदस्य रविन्द्र राय, जयंत सिन्हा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष गण शामिल हुए।
संचालन महामंत्री समीर उरांव ने किया धन्यवाद ज्ञापन सुबोध कुमार सिंह गुड्डू ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने  कोरोना संक्रमण पर अंकुश के लिए प्रार्थना की

Next Post

डॉ रामेश्वर उरांव धनबाद जाएंगे, बेरमो उपचुनाव की तैयारी पर होगी चर्चा

Next Post
डॉ रामेश्वर उरांव धनबाद जाएंगे, बेरमो उपचुनाव की तैयारी पर होगी चर्चा

डॉ रामेश्वर उरांव धनबाद जाएंगे, बेरमो उपचुनाव की तैयारी पर होगी चर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d