गुमला: कामडारा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को कामडारा स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर कामडारा मुखिया नूतन तोपनो ने माल्यार्पण कर धरती आबा को नमन किया और भगवान बिरसा के प्रेरणा की याद दिलायी.
मौके पर भाजपा के सांसद प्रतिनिधि बब्लू रजक, बीससूत्री सदस्य असलम खान, पिताम्बर साहु, बसंत कुमार साहु, जितेन्द्र बढ़ी, अफरोज खान, बिनोद ठाकुर, समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.