BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेल में ही रहेंगे यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर, जमानत याचिका खारिज

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
जेल में ही रहेंगे यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर, जमानत याचिका खारिज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः निजी क्षेत्र के यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बंबई हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले की जांच कर रहा है. राणा कपूर अभी नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं. ईडी ने पिछले साल मार्च में कपूर को गिरफ्तार किया था.

कॉरपोरेट गवर्नेंस में गड़बड़ी के आरोपों में सीबीआई भी उनके खिलाफ जांच कर रही है. ईडी ने कपूर पर डीएचएफएल और उसकी ग्रुप कंपनियों को लोन देने में सांठगांठ का आरोप लगाया है. राणा कपूर और अशोक कपूर ने 2004 में यस बैंक की स्थापना की थी. पिछले साल 5 मार्च को रिजर्व बैंक ने यस बैंक की कमान अपने हाथों में ली थी और बैंक के बोर्ड को भंग कर दिया था. इसकी वजह यह है कि बैंक का एनपीए बहुत बढ़ गया था.

वरदान बना बैन

आरबीआई का बैन बैंक के लिए वरदान साबित हुआ. चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में बैंक ने 150.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में डूबा कर्ज (NPA) बढ़ने की वजह से बैंक को 18,654 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड घाटा हुआ था. करीब 10 महीने पहले यह बैंक घाटे में था. बैंक का घाटा इतना बढ़ गया था कि आरबीआई को उस पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त पलामू के सार्थक प्रयास से खुला सालों से बंद लाइब्रेरी का ताला

Next Post

वित्त मंत्री ने राज्यों को जारी की जीएसटी की 13वीं किस्त 6,000 करोड़

Next Post
कर्मचारियों को बड़ा झटका: 30 सितंबर तक एरियर पर रोक

वित्त मंत्री ने राज्यों को जारी की जीएसटी की 13वीं किस्त 6,000 करोड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d