BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएफआई को बैन करेगी योगी सरकार 

by bnnbharat.com
December 28, 2019
in Uncategorized
पीएफआई को बैन करेगी योगी सरकार 

पीएफआई को बैन करेगी योगी सरकार 

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेशः  कट्टरपंथी संगठन पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर पाबंदी लगाने की तैयारी में है योगी आदित्यनाथ की सरकार .

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ राज्यभर में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसक वारदातों को अंजाम देने में इस संगठन की संलिप्तता का पता चला है.

खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में पीएफआई की भी बड़ी भूमिका थी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार का होम डिपार्टमेंट राज्य में पीएफआई को प्रतिबंधित करने का मसौदा तैयार कर रहा है.

प्रदेश में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के कई मामलों में पीएफआई नेताओं के खिलाफ सबूत पाए गए हैं. अब तक पीएफआई के लगभग 20 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

इनमें पीएफआई की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का प्रदेश अध्यक्ष नूर हसन भी शामिल है.

लखनऊ पुलिस ने पीएफआई के प्रदेश संयोजक वसीम अहमद समेत अन्य पदाधिकारियों को भी शहर में बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी करने के मामले में गिरफ्तार किया था.

इस हिंसा में  21 लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि हिंसा के दौरान प्रदेश में 21 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 400 लोग घायल हुए थे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित पश्चिमी उत्तर प्रदेश रहा था जहां आगजनी, गोलीबारी और सरकारी संपत्ति नष्ट करने के मामले में 318 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

योगी सरकार प्रदर्शन के दौरान तोड़-फोड़ करने वालों, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से हर्जाना वसूलने की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है.

सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान कर उनकी संपत्ति जब्त करने का नोटिस भेजा जा रहा है. बुलंदशहर के लोगों ने तो खुद से ही जिला कलेक्टर के पास बतौर हर्जाना 6 लाख रुपये जमा करा दिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद को मिली 7 विकेटों से मात

Next Post

भारत में जो काम मुगलों और अंग्रजों ने नहीं किया वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैः गिरिराज सिंह

Next Post
भारत में जो काम मुगलों और अंग्रजों ने नहीं किया वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैः गिरिराज सिंह

भारत में जो काम मुगलों और अंग्रजों ने नहीं किया वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैः गिरिराज सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d