BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ढाई महीने से राँची में फंसे दिल्ली के गरीब कारीगरों के समूह को आप ने ट्रेन से दिल्ली भेजा

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in Uncategorized
ढाई महीने से राँची में फंसे दिल्ली के गरीब कारीगरों के समूह को आप ने ट्रेन से दिल्ली भेजा

दिल्ली के गरीब कारीगरों को आप ने दिल्ली भेजा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आम आदमी पार्टी, झारखण्ड के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले ढाई महीने से राँची में फंसे दिल्ली के गरीब कारीगरों के 16 लोगों के एक समूह को रविवार को राजधानी ट्रेन से घर भेजा.
श्री नरेश राय एवं उनके परिवार ( 1 गर्भवती महिला एवं 4 बच्चे समेत 16 लोगों) बदरपुर, पिछले करीब ढाई महीने से रांची में लोकडाउन की वजह से फंसे हुए थे. उन्होंने ने झारखंड सरकार द्वारा जारी किये गए लिंक पर कई बार आवेदन भी दिया. गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के क्रम में इस परिवार की सूचना आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह को मिली.
उन्होंने बताया कि डिसी कार्यालय को भी इसकी सूचना दी गयी थी. परन्तु दिल्ली के लिए श्रमिक ट्रेन या अन्य कोई सरकारी व्यवस्था नहीं हो पाई. परिवार काफी परेशान था। छोटे बच्चे और एक गर्भवती मिहला भी इनके समूह में हैं जिनका स्वास्थ भी एक गंभीर विषय था.

अंत में इनकी परेशानी और गर्भवती महिला की स्थिति देखते हुए आम आदमी पार्टी झारखंड के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने खर्च पर इन्हें राँची से दिल्ली के लिए एकमात्र उपलब्ध ट्रेन – राजधानी एक्सप्रेस में टिकट बुक कराया और साथ ही भोजन -पानी आदि की भी व्यवस्था कर उन्हें भेजा गया। स्टेशन पर राजन सिंह के साथ प्रदेश कार्यालय सचिव कुणाल कश्यप, डॉ अविनाश, प्रीतम मिश्रा एवं जय आईंद मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तंबाकू निषेध दिवस पर हम सभी को जागरूक और सचेत होने की आवश्यकता : उपायुक्त

Next Post

श्री गंगा दशहरा पर विशेष, जानिए महत्व

Next Post
श्री गंगा दशहरा पर विशेष, जानिए महत्व

श्री गंगा दशहरा पर विशेष, जानिए महत्व

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d