बिहार: बिहार के मुज्जफरपुर में एक युवक ने दुष्कर्म करने में नाकाम होने पर युवती के ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा दी. बड़ी बात यह है कि मकान में मौजूद अन्य लोगों ने पीड़िता को बचाने तक की कोशिश नहीं की. इस दौरान पीड़िता 85 फीसदी तक झुलस गई.
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के एक प्रापर्टी डीलर का लड़का शनिवार शाम पीड़िता के घर में घुस गया. इस दौरान उसने डेढ़ घंटे तक हैवानियत करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहने पर उसने केरोसीन डालकर युवती को जला दिया.
पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि इस दौरान घर की पहली मंजिल पर मौजूद चार किराएदारों ने अपना कमरा बंद कर लिया था. डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे बचाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं.

