BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवक ने पत्नी और 2 बच्चों की हत्या करने के बाद दी जान, लिखा सुसाइड नोट

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in Uncategorized
युवक ने पत्नी और 2 बच्चों की हत्या करने के बाद दी जान, लिखा सुसाइड नोट

युवक ने पत्नी और 2 बच्चों की हत्या करने के बाद दी जान, लिखा सुसाइड नोट

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के अर्थला में शुक्रवार सुबह एक घर से चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं. युवक ने इस घटना को अंजाम देने से पहले घर की दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के अर्थला की संजय कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुदखुशी कर ली. सुबह 9:30 बजे युवक के एक साथी ने जब घर आकर उसे बुलाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद उसने खिड़की से झांकने का प्रयास किया तो अंदर बेड पर महिला और दो बच्चे बेसुध पड़े दिखे. इसके बाद कमरे के दरवाजे को धक्का देकर तोड़ा गया. अंदर जाकर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह मौत की वजह है.

अर्थला की संजय कॉलोनी में बिजनौर के रहने वाले धीरज त्यागी (26) अपनी पत्नी काजल (24), बेटी एकता (4) और ध्रुव (2) के साथ कृष्णवीर सिंह के मकान में रह रहा था. धीरज वैल्डिंग का काम करता था. पड़ोसियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे धीरज के साथ काम करने वाला भीम किसी काम से उसे बुलाने घर आया था. लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उसने खिड़की को धक्का देकर खोला तो अंदर धीरज की पत्नी और दोनों बच्चे बेड पर बेसुध पड़े दिखे. इसके बाद जोर से धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोला गया. अंदर धीरज का शव पंखे पर चुन्नी से लटका हुआ था. दीवार पर मार्कर पेन से धीरज ने सुसाइड नोट लिखा हुआ था.

धीरज ने दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में काजल के दूसरे युवकों से फोन पर बात करने पर नाराजगी जताई है. उसने दीवार पर 4 फोन नम्बर भी लिखे हैं. साथ ही एक युवती का नाम भी लिखा है. धीरज ने काजल के तीन भाइयों पर भी आरोप लगाया है. उसने लिखा है कि मेरे मरने पर पुलिस कोई कार्रवाई ना करे.

पड़ोसियों और मकान मालिक के मुताबिक, धीरज और काजल में अक्सर झगड़ा होता था. पड़ोसी विजय का कहना है कि दोनों में 6 महीने पूर्व भी झगड़ा हुआ था तब पड़ोसियों ने ही उनकी सुलह कराई थी.

”सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है. मौत की सही वजह पोस्टमोर्टम के बाद ही पता चल सकेगी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हार्दिक पटेल को 6 मार्च तक के लिए SC ने दी अग्रिम जमानत, गुजरात सरकार को जारी किया नोटिस

Next Post

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जब ‘रमन प्रभाव’ की हुई थी खोज

Next Post
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जब ‘रमन प्रभाव’ की हुई थी खोज

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जब ‘रमन प्रभाव’ की हुई थी खोज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d