रांची: रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुंदाग के आलम हाता चौक के निकट रहने वाले मंटू नामक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

