गुमला: थाना मोड़ के पास स्कूटी व पिकअप वैन में हुई सीधी भिड़ंत के कारण स्कूटी सवार के बुरी तरह जख्मी हो गया. स्कूटी सवार युवक की पहचान बसिया के पहाड़टोली निवासी नवीन उरांव के रूप में की गई है.
घायल युवक को 108 एम्बुलेंस के द्वारा स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया है. चिकित्सकों के अनुसार युवक गंभीर रूप से घायल है और प्रारंभिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज हेतू उच्च चिकित्सीय संस्थान ले जाने की सलाह दी गई है. लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया.

