रांची: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. शुक्रवार सुबह लोगों ने शव को पेड़ से लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है.

