BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर नए भारत का निर्माण करें युवा: राजनाथ सिंह

by bnnbharat.com
November 18, 2020
in समाचार
हमारी सेना पाक की हरकतों का दे रही मुंहतोड़ जवाब: राजनाथ सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए नये भारत के निर्माण में हरसंभव योगदान देने को कहा. राजनाथ ने छठे संविधान दिवस से एक हफ्ते पहले आज युवा संगठनों द्वारा,’कॉन्स्टिट्यूशन डे यूथ क्लब एक्टिविटीज’के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि युवाओं के इस देश में, युवा शक्ति को मजबूत करने, और उसे आगे ले जाने के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और ‘रेड क्रॉस सोसाइटी’ जैसी अनेक संस्थाएं काम कर रही हैं. 

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी समय-समय पर सभी युवा संगठनों से एक प्लेटफार्म पर आकर, देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर लोगों में जागरूकता फैलाने तथा नए भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान किया है.

संविधान के मूल्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी न किसी रूप में देश का सबसे अहम मार्गदर्शक है. यह न केवल हमारी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत, बल्कि दुनिया के अनेक संविधानों के श्रेष्ठ विचारों का यह निचोड़ है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि संविधान निर्माताओं का मानना था कि भारत जैसे विविधता वाले राष्ट्र को, एक सूत्र में बांधकर रखने वाला हमारा संविधान ही है. यह संविधान दुनियाभर में भारत की पहचान है क्योंकि यह भारत के लोगों का, भारत के लोगों द्वारा, और भारत के लोगों के लिए है.

राजनाथ ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने अपने पहले ही साक्षात्कार में यह स्पष्ट किया था, कि संविधान का अच्छा या बुरा साबित होना, उसके नियमों पर नहीं, बल्कि उसे अमल में लाने वाले लोगों पर निर्भर करेगा. यानि हम और आप पर यह निर्भर करता है, कि हमारा देश, हमारी व्यवस्था, कैसे, और किस दिशा में प्रगति करेगी.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छठ पर्व की तैयारीं शुरू, घाट की सफाई में जुटे ग्राम प्रधान

Next Post

कोरोना से लड़ने का एकमात्र उपाय मेडिकल मैनेजमेंट: मनीष सिसोदिया

Next Post
दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार: मनीष सिसोदिया

कोरोना से लड़ने का एकमात्र उपाय मेडिकल मैनेजमेंट: मनीष सिसोदिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d