BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, फूंकी पुलिस की गाड़ियां

by bnnbharat.com
June 2, 2020
in समाचार
युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, फूंकी पुलिस की गाड़ियां
Share on FacebookShare on Twitter

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में एक युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिले के फतनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुजौनी गांव में यह दुर्दांत घटना हुई. खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को गांववालों के गुस्से का शिकार होना पड़ा.

उग्र ग्रामीणों ने पुलिस के दो वाहनों और एक चीता मोबाइल बाइक के आग के हवाले कर दिया. किसी तरह पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई. मौके पर आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे इसके बाद मामला शांत हुआ.

पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय मृतक युवक अंबिका पटेल भुजौनी गांव की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था. इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था. कुछ दिन पहले अंबिका पटेल ने प्रेमिका के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. जिसे लेकर युवती के परिजनों ने अंबिका पर मुकदमा दर्ज करा दिया था. पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुये युवक को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन कुछ दिन बाद में वह जमानत पर छूटकर आ गया था.

मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात को कुछ लोग आये और अंबिका को उठाकर ले गये. उन्होंने अंबिका को पेड़ से बंधकर पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक दिया. इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया.

यही नहीं खबर पाकर पहुंची पुलिस की गाड़ी पीआरवी 112 और सीओ फतनपुर की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. नाराज ग्रामीणों का रुख देखकर पुलिस वालों ने भागकर अपनी जान बचाई.

इसकी जानकारी जब एसपी की दी गई तब वह मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और हालात को नियंत्रण में किया. एसपी ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही मामला दर्ज कर गिरफ्तार की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल 

Next Post

2 करप्ट ग्राम प्रधानों की प्रधानी गयी, बीडीओ भी रडार पर

Next Post
2 करप्ट ग्राम प्रधानों की प्रधानी गयी, बीडीओ भी रडार पर

2 करप्ट ग्राम प्रधानों की प्रधानी गयी, बीडीओ भी रडार पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d