BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आचार्य कणाद “एक वैज्ञानिक”

by bnnbharat.com
December 19, 2021
in क्या आप जानते हैं ?, जीवनी, विज्ञान, वैदिक भारत, सनातन-धर्म, समाचार, संस्कृति और विरासत, हमारे ऋषिमुनि
आचार्य कणाद “एक वैज्ञानिक”
Share on FacebookShare on Twitter

अणु, परमाणु, गति एवं गरुत्वाकर्षण के सिद्धांत व नियमों की व्याख्या कणाद ने हजारों वर्ष पहले की थी।

महर्षि कणाद,  वायुपुराण के अनुसार उनका जन्म स्थान प्रभास पाटण बताया जाता है। वे उलूक, कश्यप, पैलुक आदि नामों से भी प्रख्यात थे। महर्षि कणाद का जन्म चरक और पतंजलि से पूर्व हुआ था।महर्षि कणाद को परमाणु सिद्धांत का जनक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आज से वे 2600 वर्ष पहले हुए थे।  उन्होंने भगवान शिव की घोर तपस्या करने आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्ति प्राप्त की थी। वे महान संत उल्का के पु‍त्र थे।

कणाद नाम क्यों पड़ा

ये “उच्छवृत्ति” थे और धान्य के कणों का संग्रह कर उसी को खाकर तपस्या करते थे। इसी लिए इन्हें “कणाद” या “कणभुक्” कहा गया। ऐसी भी मान्यता है कि कण अर्थात् परमाणु तत्व का सूक्ष्म विचार इन्होंने किया है, इसलिए इन्हें “कणाद” कहते हैं। वहीं कुछ का मत है कि दिन भर ये समाधि में रहते थे और रात्रि को कणों का संग्रह करते थे। यह वृत्ति “उल्लू” पक्षी की है और कुछ का मानना है कि कि इनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ने उलूक पक्षी के रूप में इन्हें शास्त्र का उपदेश दिया।

परामाणु सिद्धांत के जनक कणाद :

महर्षि कणाद ने परमाणु के संबंध में विस्तार से लिखा है। भौतिक जगत की उत्पत्ति सूक्ष्मातिसूक्ष्म कण परमाणुओं के संघनन से होती है- इस सिद्धांत के जनक महर्षि कणाद थे। यह बात बाद में आधुनिक युग के अणु विज्ञानी जॉन डाल्टन (6 सितंबर 1766 -27 जुलाई 1844) ने भी मानी।

गति के नियम :

महर्षि कणाद ने ही न्यूटन से पूर्व गति के तीन नियम बताए थे। सर आइजक न्यूटन ने 5 जुलाई 1687 को अपने कार्य ‘फिलोसोफी नेचुरेलिस प्रिन्सिपिया मेथेमेटिका’ में गति के इन तीन नियमों को प्रकाशित किया।

।।वेगः निमित्तविशेषात कर्मणो जायते। वेगः निमित्तापेक्षात कर्मणो जायते नियतदिक क्रियाप्रबन्धहेतु। वेगः संयोगविशेषविरोधी।।- वैशेषिक दर्शन

अर्थात्‌ : वेग या मोशन (motion) पांचों द्रव्यों पर निमित्त व विशेष कर्म के कारण उत्पन्न होता है तथा नियमित दिशा में क्रिया होने के कारण संयोग विशेष से नष्ट होता है या उत्पन्न होता है।

गुरुद्वाकर्षण सिद्धांत के जनक कणाद :

पश्चिम जगत मानता है कि 1687 से पहले कभी सेब जमीन पर गिरा ही नहीं था। जब सेब गिरा तभी दुनिया को समझ में आया की धरती में गुरुत्वाकर्षण की शक्ति होती है। हालांकि इस शक्ति को विस्तार से सबसे पहले भास्कराचार्य ने समझाया था। उपरोक्त संस्कृत सूत्र न्यूटन के 913 वर्ष पूर्व अर्थात ईसा से 600 वर्ष पूर्व लिखा गया था। न्यूटन के गति के नियमों की खोज से पहले भारतीय वैज्ञानिक और दार्शनिक महर्षि कणाद ने यह सू‍त्र ‘वैशेषिक सूत्र’ में लिखा था, जो शक्ति और गति के बीच संबंध का वर्णन करता है। निश्चित ही न्यूटन साहब ने वैशेषिक सूत्र में ही इसे खोज लिया होगा। पश्चिमी जगत के वैज्ञानिक दुनियाभर में खोज करते रहे थे। इस खोज में सबसे अहम चीज जो उन्हें प्राप्त हुई वह थी ‘भारतीय दर्शन शास्त्र।’

परमाणु बम :

परमाणु बम के बारे में आज सभी जानते हैं। आधुनिक काल में इस बम के आविष्कार हैं- जे. रॉबर्ट ओपनहाइमर। रॉबर्ट के नेतृत्व में 1939 से 1945 कई वैज्ञानिकों ने काम किया और 16 जुलाई 1945 को इसका पहला परीक्षण किया गया। हालांकि परमाणु सिद्धांत और अस्त्र के जनक जॉन डाल्टन (6 सितंबर 1766 -27 जुलाई 1844) को माना जाता है, लेकिन उनसे भी लगभग 913 वर्ष पूर्व ऋषि कणाद ने वेदों में लिखे सूत्रों के आधार पर परमाणु सिद्धांत का प्रतिपादन किया था। विख्यात इतिहासज्ञ टीएन कोलेबुरक ने लिखा है कि अणुशास्त्र में आचार्य कणाद तथा अन्य भारतीय शास्त्रज्ञ यूरोपीय वैज्ञानिकों की तुलना में विश्वविख्यात थे। ऋषि कणाद को परमाणुशास्त्र का जनक माना जाता है। आचार्य कणाद ने बताया कि द्रव्य के परमाणु होते हैं।

महर्षि कणाद ने परमाणु को ही अंतिम तत्व माना

कहते हैं कि जीवन के अंत में उनके शिष्यों ने उनकी अंतिम अवस्था में प्रार्थना की कि कम से कम इस समय तो परमात्मा का नाम लें, तो कणाद ऋषि के मुख से निकला पीलव:, पीलव:, पीलव: अर्थात परमाणु, परमाणु, परमाणु। आज से 2600 वर्ष पूर्व ब्रह्माण्ड का विश्लेषण परमाणु विज्ञान की दृष्टि से सर्वप्रथम एक शास्त्र के रूप में सूत्रबद्ध ढंग से महर्षि कणाद ने अपने वैशेषिक दर्शन में प्रतिपादित किया था। कुछ मामलों में महर्षि कणाद का प्रतिपादन आज के विज्ञान से भी आगे है।

वैशेषिक दर्शन के रचनाकार :

वैशेषिक दर्शन वास्तव में एक स्वतंत्र भौतिक विज्ञानवादी दर्शन है। यह आत्मा को भी पदार्थ ही मानता है। वैशेषिक दर्शन अनुसार व्यावहारिक तत्वों का विचार करने में संलग्न रहने पर भी स्थूल दृष्टि से सर्वथा व्यवहारत: समान रहने पर भी प्रत्येक वस्तु दूसरे से भिन्न है। वैशेषिक ने इसके परिचायक एकमात्र पदार्थ ‘विशेष’ पर बल दिया है इसलिए प्राचीन भारतीय दर्शन की इस धारा को ‘वैशेषिक’ दर्शन कहते हैं।

दूसरा यह कि प्रत्येक नित्य द्रव्य को परस्पर पृथक करने के लिए तथा प्रत्येक तत्व के वास्तविक स्वरूप को पृथक-पृथक जानने के लिए कणाद ने एक ‘विशेष’ नाम का पदार्थ माना है। ‘द्वित्व’, ‘पाकजोत्पत्ति’ एवं ‘विभागज विभाग’ इन 3 बातों में इनका अपना विशेष मत है जिसमें ये दृढ़ हैं। विशेष पदार्थ होने से ‍’विशेष’ पर बल दिया गया इसलिए वैशेषिक कहलाए। चीनी विद्वान डॉ. एच. ऊई ने वै‍शेषिक दर्शन के काल को प्रारंभिक बौद्ध दर्शन का काल या उसके पूर्ववर्ती या सममालीन काल होने का अनुमान लगाया है। उनके अनुसार यह समकालीन या बौद्ध दर्शन के पूर्व गढ़ा गया दर्शन है।

कणाद के ग्रंथ :

कणादकृत वैशेषिक सूत्र- इसमें 10 अध्याय हैं। वैशेषिक सूत्र के 2 भाष्य ग्रंथ हैं- रावण भाष्य तथा भारद्वाज वृत्ति। वर्तमान में दोनों अप्राप्य हैं। पदार्थ धर्म संग्रह (प्रशस्तपाद, 4थी सदी के पूर्व) वैशेषिक का प्रसिद्ध ग्रंथ है। यद्यपि इसे वैशेषिक सूत्र का भाष्य कहा जाता है, किंतु यह एक स्वतंत्र ग्रंथ है। पदार्थ धर्म संग्रह की टीका ‘व्योमवती’ (व्योमशिवाचार्य, 8 वीं सदी), पदार्थ धर्म संग्रह की अन्य टीकाएं हैं- ‘न्यायकंदली’ (श्रीधराचार्य, 10 वीं सदी), ‘किरणावली (उदयनाचार्य 10वीं सदी), लीलावती (श्रीवत्स, 11वीं सदी)। पदार्थ धर्म संग्रह पर आधारित चन्द्र के ‘दशपदार्थशास्त्र’ का अब केवल चीनी अनुवाद प्राप्य है। 11वीं सदी के आसपास रचित शिवादित्य की ‘सप्तपदार्थी’ में न्याय तथा वैशेषिक का सम्मिश्रण है।

इसे भी पढ़ें : महर्षि अगस्त्य : एक वैज्ञानिक (अगस्त्य संहिता में विद्युत का उपयोग इलेक्ट्रोप्लेटिंग (Electroplating)के लिए करने का भी विवरण मिलता है। उन्होंने बैटरी द्वारा तांबा या सोना या चांदी पर पॉलिश चढ़ाने की विधि निकाली अत: अगस्त्य को कुंभोद्भव (Battery Bone)भी कहते हैं।)

महत्वपूर्ण
विज्ञान और नए आविष्कारों में उनकी रुचि के अलावा, वह एक महान संत और एक महान विद्वान थे, जिन्होंने दिव्य शास्त्रों में महारत हासिल की थी और सभी प्रकार की कलाओं के विशेषज्ञ भी थे। हालांकि वे हजारों वर्ष पहले हुए थे, लेकिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके शोध को आज की दुनिया में कभी नहीं भुलाया जा सकता है। यहां तक कि बड़े वैज्ञानिक और विद्वान भी विज्ञान के क्षेत्र में और उनके नए आविष्कारों के बारे में उनके महत्वपूर्ण कार्यों की आज भी सराहना करते हैं।

अन्य : कटंदी, वृत्ति-उपस्कर (शंकर मिश्र 15वीं सदी), वृत्ति, भाष्य (चंद्रकांत 20वीं सदी), विवृत्ति (जयनारायण 20वीं सदी), कणाद-रहस्य, तार्किक-रक्षा आदि अनेक मौलिक तथा टीका ग्रंथ हैं।

संदर्भ : जीवन का यथार्थ और वर्तमान जगत (देवीप्रसाद मौर्य), भारतीय दर्शन के सूत्र (रामशरण शर्मा)

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

योशी टर्टल: अपने बच्चों के लिए तय किया 37 हज़ार किलोमीटर का सफर

Next Post

वे आज भी जीवित हैं – भाग -1 (मार्कंडेय)

Next Post
वे आज भी जीवित हैं – भाग -1 (मार्कंडेय)

वे आज भी जीवित हैं - भाग -1 (मार्कंडेय)

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d