BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वनडे टीम की घोषणा, क्रुणाल-कृष्णा को मिली जगह

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in Uncategorized
वनडे टीम की घोषणा, क्रुणाल-कृष्णा को मिली जगह
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली: इंइंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का ऐलान हो गया. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच सीरीज के तीनों मैच पुणे में खेले जाएंगे. इस टीम में सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली है. हालांकि, वनडे टीम ईशान किशन को मौका नहीं दिया गया है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कुछ नए चेहरों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही थी और इनमें क्रुणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम सबसे ऊपर था

प्रसिद्ध कृष्णा ने विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए 7 मैच में 22.2 की औसत से 14 विकेट लिए थे. वो इस सीजन में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे थे. उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही कर्नाटक इस सीजन में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं थी. हालांकि, सेमीफाइनल में उसे मुंबई ने 72 रन से हराया था. सेमीफाइनल मैच में भी प्रसिद्ध ने तीन विकेट झटके थे
वहीं, दूसरी ओर क्रुणाल पंड्या ने भी अपनी टीम बड़ौदा के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन किया. वे इस सीजन में बड़ौदा के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 5 मैच में 129 से ज्यादा की औसत से 388 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक भी लगाए. वहीं, पंड्या ने पांच विकेट भी लिए.
नए चेहरों में देवदत्त पडिक्कल के नाम की भी काफी चर्चा थी, लेकिन उन्हें अभी वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है. कर्नाटक और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ओपनर पडिक्कल का बल्ला भी खूब बोला. उन्होंने 7 मैच में 147 से ज्यादा की औसत से 737 रन बनाए. उन्होंने सातों मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए, लेकिन शिखर धवन, केएल राहुल, रोहित शर्मा और शुभमन गिल की मौजूदगी में इन्हें मौका नहीं दिया गया है.

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज
23 मार्च- पहला वनडे- पुणे- दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार
26 मार्च- दूसरा वनडे- पुणे- दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार
28 मार्च- तीसरा वनडे- पुणे- दोपहर 1:30 बजे भारतीय समयानुसार

वनडे टीम इस प्रकार है:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर पाबंदी, सख्ती से अमल के निर्देश

Next Post

श्रीराम मन्दिर ट्रस्ट के स्वामी वासुदेवानन्द को बड़ी राहत

Next Post
श्रीराम मन्दिर ट्रस्ट के स्वामी वासुदेवानन्द को बड़ी राहत

श्रीराम मन्दिर ट्रस्ट के स्वामी वासुदेवानन्द को बड़ी राहत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d