रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
●कलियुगाब्द…….5122
●विक्रम संवत्…..2077
●शक संवत्…….1942
●मास……………ज्येष्ठ
●पक्ष……………कृष्ण
●तिथी………..सप्तमी
प्रातः 06.14 पर्यंत पश्चात अष्टमी
●रवि……….उत्तरायण
●सूर्योदय..प्रातः 05.46.45 पर
●सूर्यास्त..संध्या 07.00.02 पर
●सूर्य राशि………..मेष
●चन्द्र राशि……..मकर
●नक्षत्र…………..श्रवण
प्रातः 06.14 पर्यंत पश्चात धनिष्ठा
●योग……………..ब्रह्मा
रात्रि 01.10 पर्यंत पश्चात इंद्र
●करण…………….बव
प्रातः 06.52 पर्यंत पश्चात बालव
●ऋतु………….ग्रीष्म
●दिन…………..गुरुवार
★★ आंग्ल मतानुसार :-
14 मई सन 2020 ईस्वी ।
★★ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.56 से 12.49 तक।
★★ राहुकाल :-
दोपहर 02.01 से 03.39 तक।
★★ दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
★ शुभ अंक……..5
★ शुभ रंग…..पीला
★★ चौघडिया :-
प्रात: 10.44 से 12.22 तक चंचल
दोप. 12.22 से 02.00 तक लाभ
सायं 05.16 से 06.55 तक शुभ
सायं 06.55 से 08.16 तक अमृत
रात्रि 08.16 से 09.38 तक चंचल |
★★ आज का मंत्र :–
।। ॐ देवदेवाय नम: ।।
★★ सुभाषितम् :-
न प्रह्यष्यति सम्मानै र्नावमानैः प्रकुप्यति ।
न क्रुद्धः पुरुषं ब्रूयादेतत् साधोस्तु लक्षणम् ॥
◆ अर्थात :- सन्मान मिलने पर अतिहर्षित नहीं होता, अवमान होने पर क्रोधित नहीं होता, और क्रोध आने पर कठोर वाणी नहीं उच्चारता – ये सरल पुरुष के लक्षण है.
★★ आरोग्यं :-
◆◆ पुरुषों के लिए हेल्थ टिप्स :-
◆ व्हाइट फूड्स से बचें पुरुष :- व्हाइट मैदा, व्हाइट शुगर और अन्य संसाधित खाद्य पदार्थ न केवल विटामिन और खनिजों से रहित हैं, बल्कि उनमें प्राकृतिक फाइबर भी नहीं पाया जाता है. नतीजतन, ये तेजी से ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाते हैं, जो वजन बढ़ाने, मधुमेह और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में योगदान देता है.
इसलिए पुरुषों को व्हाइट मैदा, व्हाइट शुगर और स्नैक्स खाद्य पदार्थों से बने ब्रेड और बेक्ड सामान आदि से बचना चाहिए. इसकी बजाय फाइबर से समृद्ध फल, सब्जियां, फलियां और साबूत अनाज खाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.