रांची: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बताया कि तिरुपति के सांसद बाली दुर्गा प्रसाद जी से प्राप्त हुई है. जिसमें बताया गया है कि झारखंड के 3540 प्रवासी मजदूरों ने तिरुपति में जिला प्रशासन के साथ झारखंड में अपने मूल स्थानों पर वापस यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराया है.
आंध्र प्रदेश के राज्य सरकार द्वारा 13-05-2020 को चित्तूर जिले से रांची, पलामू व गिरिडीह के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने का अनुरोध किया है.
ये प्रवासी मजदूर भी झारखंड में अपने मूल स्थानों पर वापस यात्रा करने के लिए परेशान हो रहे हैं. यदि आप कृपया अपने कार्यालय से रेल मंत्रालय के साथ संपर्क कर आंध्र प्रदेश से झारखंड के लिए विशेष रेलगाड़ी स्वीकृत कराने के लिए पहल करें.