रांची: मुख्यमंत्री ने उपायुक्त चाईबासा को कैंसर रोग से पीड़ित सावित्री तांती को मुख्यमंत्री असाध्य रोग उपचार योजना के तहत मदद पहुंचाते हुए इलाज की व्यवस्था कर सूचित करने का निर्देश दिया है.
कौन है सावित्री तांती…
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि चाईबासा के पेंदरगरिया गांव की रहने वाली सावित्री तांती कैंसर से पीड़ित हैं. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश दिया.