-
30 मई 2020 तक 23 लाख से ज्यादा लोगों को मिला निःशुल्क भोजन
-
रांची जिले के विभिन्न पंचायतों में 551 मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन
-
30 मई 2020 को 41634 लोगों को मुख्यमंत्री किचन से उपलब्ध हुआ भोजन
रांची: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम को लेकर रांची जिले में जारी लॉकडाउन के दौरान गरीब, असहायों को मुख्यमंत्री दीदी किचन से भरपेट भोजन मिल रहा है. लॉकडाउन 4.0 में 30 मई 2020 तक रांची जिला में 23 लाख से ज्यादा लोगों को मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया है.
अब तक 2326798 लोगों को निशुल्क भोजन इन केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है.
उपायुक्त रांची राय महिमापत रे के निर्देशानुसार रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में चल रहे मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से गरीब, असहायों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. विभिन्न पंचायतों में संचालित 551 मुख्यमंत्री दीदी किचन से 30 मई 2020 से 41634 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया.
इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन किया जा रहा है. संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल पर इन केन्द्रों द्वारा भोजन वितरण का निरीक्षण भी कर रहे हैं.