रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ अपर बाजार रांची का एक प्रतिनिधिमंडल मिला. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष राज्य सरकार द्वारा झारखंड में अब तक कपड़ा व्यापार को संचालन करने की अनुमति नहीं देने से कपड़ा व्यवसायियों को हो रहे कठिनाइयों से अवगत कराया.
प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री से राज्य में वस्त्र दुकानों को प्रारंभ करने की अनुमति देने का निवेदन किया गया.
मौके पर मुक्ति संस्था के अध्यक्ष एवं झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा.