रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पार्टी पर जन समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को झारखंड प्रदेश की सवा तीन करोड़ जनता की चिंता नही बल्कि अपने सत्ता सुख की चिंता है. इसीलिये कांग्रेस पार्टी की विधायकदल की बैठक में जन समस्याओं से ज्यादा पदाधिकारी उनकी नही सुनते इसपर ज्यादा चिंता व्यक्त की गई. उन्होंने कहा कि सत्ता का यह चरित्र कांग्रेस के डीएनए में है.
श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा बार बार कहती रही है कि यह गठबंधन जनता की सेवा के लिए नही बल्कि सत्ता सुख के लिए है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में हो रही भूख से मौत, गरीबों को राशन नही मिलना, कोरोना की जांच नही होना, मजदूरों को रोजगार नही मिलना, कोरेन्टीन सेंटर की कुव्यवस्था , गरीबों को दवाई, एम्बुलेंस नही मिलना, किसानों के धान की बकाये कीमत की भुगतान ,फसलों की बर्बादी पर नुकसान की भरपाई, आदिवासियों की हत्या, बिजली की गंभीर समस्या, फिर से बढ़ते उग्रवाद पर चिंता व्यक्त करती तो जनता को सुकून मिलता.