रांची: केंद्रीय आयुध कर्मशाला सह प्रशिक्षण केंद्र होटवार रांची के आयुधिक हवलदार विवेक कुमार ने झारखंड सशस्त्र पुलिस 2 के समादेष्टा महोदय से करोना महामारी को देखते हुए झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने वेतन के खाते से प्रतिमाह ₹500 एक वर्ष तक देने का आग्रह किया जिस पर झारखंड सशस्त्र पुलिस 2 के समादेष्टा श्री संजय रंजन सिंह ने उनके वेतन से प्रतिमा ₹500 एक वर्ष तक काटकर मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अनुमति दी.