रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रुपए का चेक सौंपा.
मुख्यमंत्री ने अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका द्वारा किए गए इस सामाजिक पहल की सराहना की एवं उन्हें धन्यवाद दिया.
मौके पर कृषि मंत्री बादल, विधायक स्टीफन मरांडी, अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष निर्मल मुर्मू, महासचिव सत्यम मेहरा, सदस्य डॉ अविनाश हांसदा एवं सिद्धौर हांसदा उपस्थित थे.