रवि सिहं,
UP: संपत्ति विवाद राजकुमार सिंह के हत्या की वजह बन गई. लॉकडाउन में मुंबई से घर आए राजकुमार को नहीं पता था कि यहां उसकी मौत हो जाएगी.
संपत्ति विवाद में भाई-भाभी और बहन ने मिलकर राजकुमार सिंह की हत्या की थी . 48 घंटे में हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय सिंह मृतक का बड़ा भाई है वहीं महिला अभियुक्त में गीता सिंह मृतक की बहन और विद्यावती सिंह मृतक की भाभी को गिरफ्तार कर लिया है.
बाकी बचे आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. और जल्द ही उनको गिरफ्तार करने की बात कही.