गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: कानपुर देहात के अकबरपुर रनियां की विधायक श्रीमती प्रतिभा शुक्ला व पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री ने शुक्रवार को कोरोना महामारी से बचाव हेतु भाजपा के मैथा मण्डल को सैनिटाइजर, मास्क, साबुन का वितरण किया.
मंडल महामंत्री बृजेश कुमार शर्मा (विपिन ) ने बताया कि विधायक प्रतिभा शुक्ला ने 1500, मास्क व 300, सैनिटाइजर दिए. जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री ने 500 मास्क, एक गत्ता साबुन, एक गत्ता सैनिटाइजर दिया.
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, रामराज कुशवाहा, रजोल शुक्ला, सतीश शुक्ला, विवेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे.