रांची; झारखंड में शुक्रवार को रात आठ बजे तक 35नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1645 हो गयी है।
राज्य में आज गुमला से 18, पलामू से 7, रामगढ़ से 4, रिम्स से 3, चतरा से 2 , जमशेदपुर से 3 और देवघर से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।
जमशेदुपर में देर शाम तीन नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन तीन मरीज में से 2 की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई और 1 की चेन्नई की है। जानकारी के अनुसार दो मरीज धालभूमगढ़ और एक मरीज पोटका का रहने वाला है।
इधर, चतरा जिले में फिर हुई दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। दोनों मरीज कान्हाचट्टी प्रखंड के रहने वाले है और उनका ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई का है । मुंबई से लौटने के बाद दोनों क्वारंटाइन सेंटर में थे। चतरा के उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज दो नये मरीज मिलने के साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है।
गौरतलब है कि 11 जून को भी झारखंड में कुल 56 मामले सामने आये थे, जिसमें सिमडेगा से 20, जमशेदपुर से 11, रांची से 09, लातेहार से 05, कोडरमा से 03, हजारीबाग से 02, चाईबासा से 02, रामगढ़ से 01, बोकारो से 01, सरायकेला से 01 और लोहरदगा से 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल थे।