रांची : रांची के सरला बिरसा विश्वविद्यालय के हॉस्टल में ठहरे भाजपा विधायकों ने गुरूवार की सुबह योग से दिन की शुरुआत की. कल एनडीए के सभी विधायक एक साथ वोट डालने के लिए जाएंगे.
लंबे लॉक डाउन के बाद रांची पहुचे भाजपा के विधायकगण ने आज सरला विरला योग एवम आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में योग अभ्यास एवम आयुर्वेद चिकित्सा प्राप्त की.
भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि कोरोना से बचाव में योग एवम आयुर्वेद चिकित्सा काफी सफल प्रयोग है. योग एवम आयुर्वेद के माध्यम से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है.