रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश के राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर झारखंड प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट अजय राय ने बधाई दी.
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, विधायक समरी लाल आदि को भी अजय राय ने आभार व्यक्त किया और उन्हें प्रकाश की जीत पर बधाई दी.