शशिभूषण दूबे कंचनीय
मिर्जापुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुमति पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अनुमोदन पर मिर्जापुर समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की घोषणा सपा जिला अध्यक्ष एवम डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी द्वारा किया गया है. जिसमे हर क्षेत्रों हर जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है. उसी कडी मे छानबे विधानसभा क्षेत्र को विशेष तरजीह दी गयी हैं.
जिसमे उपरौध क्षेत्र से जिला उपाध्यक्ष के लिए चौधरी श्याम नारायण सिंह यादव एडवोकेट. गिरधारी पाल जिला सचिव के लिए अशोक मिश्र अभिषेक दूबे शोकीम अहमद को बनाया गया है. जबकि छानबे विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष केे लिए जुम्मन खान को दूसरी बार मौका दिया गया हैं. उक्ताशय की अधिकृत जानकारी जिला अध्यक्ष चौधरी के हवाले से सपा जिला सचिव अशोक मिश्र ने हमारे संवाददाता को दी है.
उल्लेखनीय हैं कि सपा जिला कार्यकारिणी मे जिस तरह जमीनी और जातीय गणित को तरजीह दी गयी है उससे मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए कमेटी बनाई गयी हैं. मिश्र ने दावा किया है कि मिशन 2022 को कामयाबी हासिल करने के लिए हर बूथ हर गांव मे सपा को घर घर जाकर अखिलेश यादव के मिशन और पूर्व उपलब्थियो को जन जन तक उजागर करते हुए दुबारा सरकार बनाने का सपना साकार किया जायेगा.
नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों मे पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बाबू मिश्रा पहाड़ी के पूर्व ब्लाक प्रमुख चन्द्रेश प्रताप सिंह पूर्व विधायक भाई लाल कोल, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रमेश गौड, वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद यादव, पूर्व उप प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक अमृत लाल यादव, श्वेत कमल दूबे, हरि शंकर यादव, उमा शंकर यादव, एडवोकेट ब्रहमबली यादव, पूर्व ग्राम प्रधान शिव प्रसाद त्रिपाठी, हलिया से जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख ग्यानेन्द्र सिंह ,ग्राम प्रधान शम्भू महराज आदि प्रमुख है.