रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी : प्रिंस तिवारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य मनोनीत हुए हैं. मनोनीत होने होने पर प्रिंस तिवारी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री, धर्मेंद्र तिवारी के प्रति अभार जताय़ा है. साथ ही कहा है कि इस वर्ष बिहार विधान सभा चुनाव में युवाओं की भूमिका अधिक है. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की सूची जारी करते हुए सीतामढ़ी से सात युवा मोर्चा साथियों को प्रदेश कार्यसमिति में रखा है. जिसमें कार्तिकेश झा, राघव प्रसाद, शुभेंदु सौरव ,मोहित आनंद, शशि भूषण कुमार और राजेश कुमार है.