शिवपुरी: जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 34.16 मि.मी. वर्षा हुई थी. भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है.
गत वर्ष जिले में कुल 1049.16 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी. उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 110.60 मि.मी., कोलारस में 74.0 मि.मी., करैरा में 74.10 मि.मी., नरवर में 92 मि.मी., पिछोर में 22.70 मि.मी., खनियांधाना में 57 मि.मी., बदरवास में 118.50 मि.मी., बैराड़ में 110 मि.मी. एवं पोहरी में 121.0 वर्षा दर्ज हुई है.