रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के नेता राहुल गांधी तथा संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने देश भर के सोशल मीडिया के स्टेट को-ऑर्डिनेटर के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग किया, जिसमें झारखंड के स्टेट को-आॅर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह ने भी वीसी में भाग लिया.
राहुल गांधी ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि भाजपा झूठ का सहारा लेती है एवं ऐतिहासिक तथ्यों के साथ भी छेडछाड़ कर झूठ फैला रही है। हमें झूठ का सहारा नहीं लेना है भले लडाई लंबी क्यों न लडनी पड़े। कांग्रेस हमेशा जनता के जनभावनाओं के साथ जुडकर राजनीति और सेवा करती है, जबकि भाजपा मुद्दे को थोपने का काम करती है। हमें सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी जनता को बताना है कि भारत की अर्थव्यवस्था परूी तरह से चैपट हो गई है और अगर यही स्थिति रही तो आने वाले छह महीनों में पूरी अर्थव्यवस्था माइनस में चली जाएगी और मोदी जी चाह कर भी कुछ नहीं कर पायेंगे