खास बातें:-
-
राज्य में अभी तक हैं 2386 मरीज
-
रोगी प्रवासी मजदूरों की संख्या 1950
-
सबसे अधिक प्रभावित है सिमडेगा जिला
रांची: झारखंड में प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बढ़ी है. राज्य में अभी तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2386 है.
इसमें से प्रभावित प्रवासी मजदूरों की संख्या 1950 है. सबसे अधिक पॉजिटिव प्रवासी मजदूर सिमडेगा जिले में हैं. हालांकि इलाज के बाद ये ठीक भी हो रहे हैं.
दो मई से अब तक की रिपोर्ट-
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दो मई से प्रवासी मजदूरों में पॉजिटिव केस पाये जाने लगे. इसके बाद से संख्या लगातार बढ़ती चली गई. 28 जून तक यह संख्या बढ़कर 1950 हो गई है.
तीन जिलों में सबसे कम-
राज्य के तीन जिलों में सबसे कम पॉजिटिव प्रवासी मजदूर पाये गये हैं. रिपोर्ट के अनुसार सबसे कम साहेबगंज में मरीज मिले हैं. यहां महज 4 प्रवासी ही पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके बाद गोड्डा में 6 और दुमका में 7 प्रवासी पॉजिटिव पाये गये हैं.
जमशेदपुर दूसरे नंबर पर-
सर्वाधिक पॉजिटिव प्रवासी मजदूरों के मामले में जमशेदपुर दूसरे स्थान पर है. यहां 275 मजदूर पॉजिटिव पाये गये हैं. पहले नंबर पर रहने वाले सिमडेगा में 343 मजदूर पॉजिटिव पाये गये हैं. तीसरे स्थान पर रहने वाले कोडरमा में 171 मजदूर पॉजिटिव पाये गये हैं.
ये है जिलावार आंकड़ा-
जिला- संख्या
- बोकारो- 25
- चतरा- 41
- देवघर- 36
- धनबाद- 111
- दुमका- 7
- जमशेदपुर- 275
- गढ़वा- 90
- गिरिडीह- 75
- गोड्डा- 6
- गुमला- 110
- हजारीबाग- 176
- जामताड़ा- 26
- खूंटी- 28
- कोडरमा- 171
- लातेहार- 53
- लोहरदगा- 50
- पाकुड़- 29
- पलामू- 46
- रामगढ़- 116
- रांची- 29
- साहेबगंज- 4
- सरायकेला- 44
- सिमडेगा- 343
- पश्चिमी सिंहभूम- 59