पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने कहा कि शहीद परिवार के वंशज की हत्या कोई सामान्य बात नही है,यदि राज्य में शहिद परिवार के वंशज अपने घर मे सुरक्षित नही है तो राज्य के अन्य आदिवासी कितना सुरक्षित है,यह समझ से परे है।एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण उराँव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के विधानसभा में इतनी बड़ी घटना होना और मुख्यमंत्री का इस पर कोई संज्ञान नही लेना, राज्य सरकार के शहीद के प्रति नकारातमक मानसिकता को दर्शाता है।एसटी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लक्मन टुडू ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में कल भाजपा के कार्यकर्ता मृतक के परिजनों की भावना के साथ खड़ी होकर सादगीपूर्ण तरीके से हूल दिवस मनाएगी।मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि एसटी मोर्चा प्रत्येक जिले में घटना की CBi जांच,हत्यारों को फांसी की सजा,मृतक की पत्नी को 10 लाख मुवावजा एवं सरकारी नौकरी सहित कई मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौपेगा। ज्ञापन देने वालो में राज्यसभा सांसद समीर उराँव, हेमलाल मुर्मू,एसटी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण उराँव,एसटी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक लक्मन टुडू,एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन, उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक,महामंत्री बिंदेश्वर उराँव,पूर्व विधायक शिबशंकर उराँव,पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर शामिल थे।