रांची : भाजपा झारखंड प्रदेश गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सेवा कार्य से जुड़े लोगों को सम्मानित करेगी. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार पार्टी ने आगामी 5 एवं 6 जुलाई के लिए भी कार्यक्रम की घोषणा की है.
इसके तहत 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोरोना काल में गरीबों, जरूरतमंद लोगों की सेवा कार्य से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन, संस्थानों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जायेगा.
6 जुलाई को पार्टी के प्रेरणा पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर पौधारोपण एवं घर-घर संपर्क कार्यक्रम आयोजित है.
आदित्य साहू ने बताया कि जिलों में आयोजित जयंती कार्यक्रम में प्रदेश के नेतागण भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रांची महानगर, बाबूलाल मरांडी गिरिडीह, रघुवर दास हजारीबाग, अर्जुन मुंडा पूर्वी सिंहभूम, धर्मपाल सिंह रांची ग्रामीण, समीर उरांव लातेहार, आदित्य साहू लोहरदगा, प्रदीप वर्मा गुमला, सुनील सिंह पलामू, संजीव जज वाडे जामताड़ा, दिनेशानंद गोस्वामी पश्चिम सिंहभूम, रवीन्द्र राय बोकारो, लक्ष्मण गिलुवा सरायकेला खरसावां, सुबोध सिंह गुड्डू,खूंटी मनोज सिंह चतरा, राज पलिवार दुमका,बिरंची नारायण धनबाद, राज सिन्हा कोडरमा ,लुईस मरांडी देवघर, अशोक भगत पाकुड़, बालमुकुंद सहाय रामगढ़ ,श्याम नारायण दुबे गढ़वा, विनय लाल सिमडेगा, बबलू भगत साहेबगंज, अनंत ओझा गोड्डा जिला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.