रांची: जून, 2020 में कोल इंडिया में कोयले का उत्पादन 12 फीसदी गिर गया है. इस माह लगभग सभी कंपनी अपने लक्ष्य को पाने में सफल नहीं हो सकी. सबसे अधिक गिरावट बीसीसीएल में दर्ज की गई है. सबसे कम गिरावट एनसीएल में देखी गई.
करीब 5 मिलियन टन की कमी
कोल इंडिया के उत्पादन में करीब 5 मिलियन टन की कमी दर्ज की गई है. जून, 2020 में कोल इंडिया ने 39.20 मिलियन टन का उत्पादन किया. जून, 2019 में 44.95 मिलियन टन का उत्पादन किया गया था. इस हिसाब से उत्पादन में 12.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
कंपनीवार उत्पादन की स्थिति
कंपनी |
जून, 2020 |
जून, 2019 |
इसीएल | 3.22 | 3.59 |
बीसीसीएल | 1.57 | 2.08 |
सीसीएल | 3.37 | 4.32 |
एनसीएल | 8.55 | 8.63 |
डब्ल्यूसीएल | 3.02 | 3.58 |
एसइसीएल | 8.92 | 11.33 |
एमसीएल | 10.56 | 11.40 |
(नोट : आंकड़े कोल इंडिया के हैं. मात्रा मिलियन टन में)