यूपी : कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में वांछित विकास दुबे को उज्जैन, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के पश्चात पुलिस व एसटीएफ टीम द्वारा 10 जुलाई को को कानपुर नगर लाया जा रहा था.
पुलिस की ओर से बताया गया कि कानपुर नगर भौंती के पास पुलिस का उक्त वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया, जिससे उसमें बैठे अभियुक्त व पुलिसजन घायल हो गये. इसी दौरान अभियुक्त विकास दुबे उपरोक्त ने घायल पुलिस कर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की. पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे घेर कर आत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया किन्तु वह नहीं माना और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा. पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमे विकास दुबे घायल हो गया. दुबे को तत्काल ही ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज का दौरान अभियुक्त विकास दुबे की मृत्यु हो गयी.