रांची : रांची जिला भाजपा महानगर के अंतर्गत आत्मनिर्भर पर वर्चुअल रैली आयोजित रांची महानगर कार्यालय में किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद संजय सेठ एवं अतिथि के रूप में रांची की महापौर आशा लकड़ा मौजूद थी.
महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत कैसे आगे बढ़ रहा है उसकी जानकारी लोगों के बीच दी. अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे अनुसार लोकल को करे वोकल.
अतिथि के रूप में महापौर आशा लकड़ा ने आत्मनिर्भर भारत की महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत को मजबूत कर रही है.
सभा का संचालन रांची जिला महानगर के महामंत्री राजू सिंह और धन्यवाद ज्ञापन वरुण कुमार साहू ने किया. महानगर कार्यालय में मुख्य रूप से उपस्थित देवेंद्र सिंह सुभाष पांडे संजीव साहू राकेश शर्मा विनय सिंह पिंटू सिंह एवं तमाम भाजपा महानगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.