धनबाद: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ रामेश्वर उरांव रविवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह के घर पहुंचे और उनकी धर्मपत्नी के निधन के उपरांत दुख में शामिल होते हुए उनको ढांढ़स बंधाया.
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी का एक सप्ताह पूर्व निधन हो गया था, लेकिन सरकारी और पार्टी कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण प्रदेश अध्यक्ष धनबाद नहीं आ पाएं. रविवार को समय निकालकर डॉ. उरांव ने धनबाद पहुंच कर बजेंद्र प्रसाद सिंह के घर जाकर मुलाकात की.
बाद में डॉ. रामेश्वर उरांव विराम करने के लिए धनबाद परिसदन पहुंचे, जहां झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और अन्य पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की.
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू, अमूल्य नीरज खलखो, युवा कांग्रेस नेता सन्नी टोप्पो, प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी, नसीम अख्तर, मो. शिबली भी उपस्थित थे.