रांची : झारखंड सरकार ने जिला कल्याण पदाधिकारी स्तर के अफसरों का तबादला कर दिया है। कई को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संगीता शरण को रांची जिला कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है। सुभाष कुमार को पलामू का जिला कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है। वे गढ़वा के जिला कल्याण पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
साहेबगंज के जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक प्रसाद को दुमका का अनुमंडल कल्याण का अधिकारी बनाया गया है। वे साहेबगंज के जिला कल्याण पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
चाईबासा के जिला कल्याण अधिकारी आलोक रंजन को अनुमंडल अधिकारी रांची सदर बनाया गया है। वे झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम के सचिव के प्रभार में रहेंगे।
नीली सरोज कुजूर को बरही, हजारीबाग का अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है। वे कोडरमा के जिला कल्यााण पदाधिकारी के प्रभार में रहेंगे।
अजय जेराल्ड मिंज को सिमडेगा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। वे गुमला के जिला कल्याण पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
आशीषित केरकेट्टा को चतरा के जिला कल्याण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे रामगढ़ के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी हैं।