रांची: आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो.
====================
- कलियुगाब्द……5122
- विक्रम संवत्…..2077
- शक संवत्……..1942
- मास………श्रावण
- पक्ष…………शुक्ल
- तिथी………दशमी
रात्रि 01.17 पर्यंत पश्चात एकादशी
- रवि…….दक्षिणायन
- सूर्योदय..प्रातः 05.57.06 पर
- सूर्यास्त..संध्या 07.09.52 पर
- सूर्य राशि…….कर्क
- चन्द्र राशि….वृश्चिक
- गुरु राशि……..तुला
- नक्षत्र………विशाखा
प्रातः 08.28 पर्यंत पश्चात अनुराधा
- योग………..शुक्ल
दोप 03.27 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
- करण………तैतिल
दोप 02.08 पर्यंत पश्चात गरज
- ऋतु………….वर्षा
- दिन…………बुधवार
====================
★★ आंग्ल मतानुसार:-
29 जुलाई सन 2020 ईस्वी .
====================
★★ राहुकाल :-
दोपहर 12.33 से 02.11 तक .
====================
★★ दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें .
====================
★ शुभ अंक……….1
★ शुभ रंग……….हरा
====================
★★ चौघडिया :-
प्रात: 07.38 से 09.16 तक अमृत
प्रात: 10.54 से 12.32 तक शुभ
दोप 03.48 से 05.26 तक चंचल
सायं 05.26 से 07.04 तक लाभ
रात्रि 08.26 से 09.48 तक शुभ .
====================
★★ आज का मंत्र :-
|| ‘ॐ सर्वसाधुनिषेविताय नम: ||
====================
★★ सुभाषितानि :-
अद्रोहः सर्वभूतेषु कर्मणा मनसा गिरा .
अनुग्रहश्च दानं च शीलमेत द्विदु र्बुधाः ॥
◆ अर्थात :- कर्म, मन और वचन से सभी प्राणियों का अद्रोह, अनुग्रह और दान – इसीको विद्वज्जन शील कह्ते हैं .
====================
★★ आरोग्यं :-
◆◆ करेले के 1 कप जूस में है कई बीमारियो से लड़ने की क्षमता :-
◆ हैजा के उपचार में लाभदायक :- हैजा एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है जो किसी भी आयु के व्यक्ति को हो सकती है| करेले का जूस इसमें मदद कर सकता है | इसके लिए दो चम्मच करेले के जूस को बराबर मात्रा में सफ़ेद प्याज के रस के साथ प्रतिदिन स्वस्थ हो जाने तक लिया जाना चाहिए|
◆ यह आंखों की नजर बढ़ाता है :- लगातार करेले के जूस का सेवन कर आप विभिन्न दृष्टि दोषों को दूर कर सकते हैं . करेले में बीटा- कैरोटीन और विटामिन ए की अधिकता होती है जिससे दृष्टि ठीक होती है. इसके अलावा इसमें उपस्थित विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाली नजरों की कमजोरी से बचाता है.
◆ त्वचा के रोगों में फायदेमंद :- करेले के रस के सेवन से रक्त साफ होता हैं और त्वचा के रोग ठीक हो जाते है . करेले से पाचन क्रिया ठीक होती हैं इस कारण भी चेहरे पर मुंहासे जैसे रोग नहीं होते . करेला पेट साफ़ करने में भी सहायक होता हैं जिससे चर्म रोग नहीं होते| करेले की पत्तियों में भी विशेष गुण होते हैं आप चाहे तो इसका लैप भी बना के लगा सकते है.