रांची : अनगड़ा प्रखंड के महेशपुर में लगे सूखे पौधों को बदलने की कार्रवाई वन विभाग द्वारा शुक्रवार को कर दी गई. विदित हो कि वन विभाग द्वारा यहां लगाये गये कई पेड़ सूख गये थे, जिसके जानकारी मिलने के उपरांत विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह ने अधिकारियों को भ्रमण का निर्देश दिया था, जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने स्थल भ्रमण किया था, जिसमे ंकई पौधों को सूखा पाया गया था. एपी सिंह के आदेश पर सभी सूखे पौधों को बदलने की कवायद शुक्रवार को की गयी. क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक एटी मिश्रा के नेतृत्व में ही पौधों को लगाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि सूखे हुए अधिकांश पौधे कुसूम के थे। उन्होंने कहा कि परिवहन के क्रम में पाॅली ट्यूब डैमेज होने के कारण कई बार पौधे नहीं पनप पाते और सूख जाते हैं। इन पौधों के साथ भी ऐसा ही मामला हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी सूखे पौधों को बदल दी गई है। भविष्य में इसके उचित निगरानी का निर्देश भी दिया गया है.