रीवा: रीवा जिले में एक जून से अब तक 535.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है. जिले में 6 अगस्त को 16.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख जीपी सोनी ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक तहसील रीवा हुजूर में 612.1 मि.मी., रायपुर कर्चुलियान में 394 मि.मी., गुढ़ में 584.6 मि.मी., सिरमौर में 556.2 मि.मी. तथा तहसील त्योंथर में 526 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है. तहसील मऊगंज में 723 मि.मी., हनुमना में 710 मि.मी., सेमरिया में 252 मि.मी., मनगवां में 526 मि.मी., जवा में 453 मि.मी. तथा तहसील नईगढ़ी में 552 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है.
गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 418.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी जिसमें तहसील रीवा हुजूर में 523.8 मि.मी., रायपुर कर्चुलियान में 243 मि.मी., गुढ़ में 415.8 मि.मी., सिरमौर में 330.2 मि.मी. तथा तहसील त्योंथर में 405 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी. तहसील मऊगंज में 513.2 मि.मी., हनुमना में 568.6 मि.मी., सेमरिया में 316 मि.मी., मनगवां में 324 मि.मी., जवा में 486 मि.मी. तथा तहसील नईगढ़ी में 478.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी. रीवा जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1044.6 मि.मी. है.