आज का पंचांग, आपका दिन शुभ मंगलमय हो.
- कलियुगाब्द……5122
- विक्रम संवत्….2077
- शक संवत्…….1942
- मास………भाद्रपद
- पक्ष………….कृष्ण
- तिथी………अष्टमी
प्रातः 11.14 पर्यंत पश्चात नवमी
- रवि…….दक्षिणायन
- सूर्योदय..प्रातः 06.02.51 पर
- सूर्यास्त..संध्या 07.01.25 पर
- सूर्य राशि……..कर्क
- चन्द्र राशि………मेष
- गुरु राशि………तुला
- नक्षत्र……….कृत्तिका
रात्रि 03.23 पर्यंत पश्चात रोहिणी
- योग…………..वृद्धि
प्रातः 09.19 पर्यंत पश्चात ध्रुव
- करण………..कौलव
प्रातः 11.14 पर्यंत पश्चात तैतिल
- ऋतु…………….वर्षा
- दिन……………बुधवार
====================
★★ आंग्ल मतानुसार :-
12 अगस्त सन 2020 ईस्वी.
====================
★★ तिथि विशेष :-
श्री कृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णव) –
भए प्रकट कृपाला दीनदयाला यशुमति के हितकारी…
हर्षित महतारी रूप निहारी मोहन मदन मुरारी… (श्रीकृष्ण जन्म स्तुति)
====================
★★ राहुकाल :-
दोपहर 12.33 से 02.07 तक .
====================
★★ दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें .
====================
★ शुभ अंक………..3
★ शुभ रंग………..हरा
====================
★★ चौघडिया :-
प्रात: 07.41 से 09.18 तक अमृत
प्रात: 10.54 से 12.30 तक शुभ
दोप 03.43 से 05.19 तक चंचल
सायं 05.19 से 06.56 तक लाभ
रात्रि 08.19 से 09.43 तक शुभ .
====================
★★ आज का मंत्र :-
|| ॐ कृं कृष्णाय नम: ||
====================
★★ सुभाषितानि :-
कल्याणी बत गाथेयं लौकिकी प्रतिभाति माम् .
एति जीवन्तमानन्दो नरं वर्षशतादपि ॥
◆ अर्थात :- “सौ साल बाद भी जीवंत मानव को आनंद होता है” ऐसी जो कहावत है वह कल्याणकारी है ऐसा मुझे लगता है . (राम के वनवास बाद भरत की हनुमान को उक्ति)
====================
★★ आरोग्यं :-
◆◆ अजवायन के औषधीय प्रयोग :-
◆ 01. जीर्ण मलावरोध :- रात्रि को सोते समय 2-2 माशा अजवायन चबाकर खिलाने से सुबह दस्त साफ़ आ जाते है.
◆ 02. उदरकृमि :- बच्चों में पेट के कीड़े होने पर दिन में 3 बार 2 से 4 रत्ती सदी अजवायन खिलने से छोटे बड़े सभी कीड़े नष्ट हो जाते है.
◆ 03. कफस्त्राव :- कफ अधिक गिरता हो, दुर्गन्ध हो और बार बार खांसी चलती हो तो अजवायन के फूल 1 – 1 रत्ती घी और शहद के साथ दिन में 3 बार देने से कफोत्पत्ति कम होती है.